ब्रेकिंग न्यूज़- हेमंत सोरेन ने की घोषणा, झामुमो+ कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे 70 सीटों पर, 11 सीट सहयोगियों के लिए छोड़ा

Location: रांची

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने शुक्रवार को आजसू, जदयू और लोजपा के साथ सीट शेयरिंग की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार भाजपा 68, आजसू 10, जनता दल यूनाइटेड दो और  एक सीट पर लोजपा चुनाव लड़ेगी।  एनडीए के जवाब में शनिवार को इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर यह घोषणा की है कि झामुमो और कांग्रेस मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी 11 सीट गठबंधन दल के सहयोगियों राजद और माले को दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि झामुमो और कांग्रेस  कितनी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि  सीटों और उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। अभी यही फैसला हुआ है की दोनों  पार्टी मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव सहित कई नेता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!