हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव व झामुमो नेता के घर सहित 9 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Location: रांची

रांची. झारखंड विधानसभा के लिए होने वाले पहले चरण के चुनाव से पहले शनिवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के अशोक नगर स्थित आवास, कोल्हान के झामुमो नेता गणेश चौधरी, बिजनेसमैन उदय सिंह से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार रांची व जमशेदपुर में एक साथ करीब नौ स्थानों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी क्यों की गई, क्या कुछ मिला है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन समझा जा रहा है कि संबंधित लोगों के घरों में नकद रकम होने की सूचना के बाद ही छापेमारी की गई है।
बता दें कि इसके बाद 26 अक्टूबर को आयकर विभाग की से झारखंड के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की गई थी। छापेमारी में 150 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति व निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे। 70 लाख रुपये नकद में मिला था। आयकर विभाग ने 150 खातों को फ्रीज कर दिया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!