हेमंत सरकार में रोटी बेटी और माटी की सुरक्षा खतरे में, परिवर्तन का संकल्प लें, भाजपा करेगी सुरक्षा: मोदी

Location: रांची

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हजारीबाग में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन समापन सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर प्रहार किया। सरकार के भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर मुद्दों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि झारखंड में रोटी बेटी और माटी की सुरक्षा खतरे में है। हेमंत सरकार रोटी बेटी और माटी की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। इसलिए इस सरकार को हटाने का संकल्प ले। अगले कुछ महीने में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार यहां बनेगी तो मैं यह गारंटी देता हूं कि रोटी बेटी और माटी की सुरक्षा हम करेंगे। मोदी ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। गांव-गांव में परिवर्तन की लहर चल रही है। यहां से जाएं और लोगों को परिवर्तन के लिए प्रेरित करें। हजारीबाग की सभा में उमड़ी भीड़ से मोदी गदगद दिखे। उन्होंने जोहार झारखंड से सभा की शुरुआत की। सभी को प्रणाम किया। कहा कि झारखंड उनके दिल में बसता है। झारखंड से उनका खास रिश्ता है। झारखंड मुझे बार-बार बुलाता है और मैं भी बार-बार चला आता हूं। यह आपका प्यार और आशीर्वाद के कारण है। भारतीय जनता पार्टी ने इस राज्य का गठन किया है और भारतीय जनता पार्टी ही झारखंड का विकास करेगी। मोदी ने कहा, इस राज्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल खतरा है। इन पार्टियों के रहते राज्य का विकास नहीं Syed सकता। झारखंड मुक्ति मोर्चा में कांग्रेस का भूत घुस गया है। पहले वाला झामुमो अब नहीं रहा। इस सरकार ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। अब झूठ की दुकान सजाकर सरकार लोगों को जलेबी बेच रही है। लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। युवाओं में हताशा और निराशा है। पेपर लीक बड़ा मुद्दा बन गया है। एक-एक लाख में पेपर बिक रहा है। यहां के बेरोजगार ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा कि इस सरकार में जल जंगल जमीन की लूट मची हुई है। सेना की जमीन भी बेच दी गई। कोयला बालू और खनिज संपदाओं की लूट हो रही है। जिधर देखो उधर लूट ही लूट है। ये लोग जल जीवन मिशन का पैसा भी खा गए यह पैसा केंद्र का था। ट्रांसफर पोस्टिंग बड़ा उद्योग बन गया है। उन्होंने कहा पिछले दो हफ्ते में हजारों अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें करोड रुपए का लेनदेन हुआ है। मोदी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को छोड़ेंगे नहीं । उन्होंने लोगों से सत्ता परिवर्तन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। कहा वर्तमान भ्रष्ट सरकार के रहते इस राज्य का विकास नहीं हो सकता है। परिवर्तन सभा के पहले मोदी ने विनोबा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में 83000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। आदिवासियों के विकास के लिए एक नई योजना की शुरुआत की। मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ झारखंड से किया। इस योजना के तहत सभी आदिवासी गांवों का समग्र विकास किया जाएगा। सभी नागरिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हर घर तक विकास पहुंचेगा। कहा कि पूर्व की सरकारों ने आदिवासियों के विकास पर ध्यान नहीं दिया इसलिए यह विकास से पीछे रह गए। मोदी ने 60 एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन और 25 एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से संवाद भी किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!