हासनदाग में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 1895 आवेदन पड़े

Location: Meral

कई आवेदनों को ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन

मेराल । हासनदाग पंचायत भवन के प्रांगण में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ जागो महतो मुखिया फुलमंती देवी, उपमुखिया अविनाश चौबे,बीडीसी नंदू चौधरी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। जनता दरबार में आवास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,बिजली विभाग, मनरेगा विभाग ,कल्याण विभाग, पेयजल विभाग ,राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग सहित दो दर्जन से अधिक स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर बीडीओ महतो ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे अबुआ आवास ,मईयां सम्मान योजना, पेंशन योजना राशन कार्ड सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाया जा रहा है। जिससे अनेकों लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में एक से बढ़कर एक योजना चला रही है। अब 18 वर्ष तक के बेटी बहन को भी लाभान्वित किया जाएगा।
मुखिया फुलमंती देवी ने कहा कि पंचायत से लगभग 1200 लोगों को मईयां सम्मान योजना में शामिल किया गया है। जबकि पांच सौ लोगों को अबुआ आवास का लाभ मिला है।साथ ही 50 वर्ष से उपर के महिलाओं को पेंशन योजना मिलना शुरू हो गया है। आधार कार्ड एवं बैंक खाता में त्रुटि रहने के कारण कुछ लोग पेंशन योजना से वंचित हैं। आयोजित जनता दरबार अबुआ आवास के लिए 1100 आवेदन केसीसी के लिए 50 आवेदन पशुपालन से संबंधित 110 मईया सम्मान सुधार योजना में 300, मनरेगा को योजना में 80, पेंशन में 85 कल्याण विभाग में 20 तथा अन्य विभाग में कुल कल 150 इस तरह कुल1895 आवेदन प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का संचालन मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग की ओर से राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार, नाजीर आशुतोष झा, कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी प्रभारी पंचायत सेवक दीपक कुमार चंचल, कल्याण पदाधिकारी दीलीप रजक, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी स्वस्तिका उर्दू टंकण रिजवान अंसारी, एसबीएम कोऑर्डिनेटर नौशाद खान बीआरसी सत्येंद्र चौबे कंप्यूटर ऑपरेटर खादिम अंसारी मनीष कुमार राहुल कुमार झामुमो युवा पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, कोमल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, मुबारक अंसारी, मेसर्स गुलबास अंसारी,कौसर अंसारी संतोष चौधरी,शिवदत चौधरी विनोद चौधरी आशुतोष चौबे, नगेन्द्र चौधरी, संगीता देवी, रामप्रवेश चौधरी, सुनील बैठा,राजु पासवान, अर्जुन यादव, अलख नारायण चौबे, सत्येन्द्र चौबे, अरकेश चंद्रवंशी बृजराज चौबे, गुलाब चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!