गोड्डा सांसद के बयान पर झारखंड में सियासत गर्म, जेएमएम ने निकाला आक्रोश जुलूस

Location: Garhwa

गढ़वा : गोड्डा सांसद द्वारा लोकसभा में उठाए गए सवाल पर झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने आज गोड्डा सांसद के खिलाफ आक्रोश जुलूस निकाला। जुलूस शहर के टाउन हॉल से निकल कर जिला समाहरणालय तक गया।

इस मौके पर जेएमएम के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि भाजपा द्वारा एक साजिश रची जा रही है कि बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ जिलों को तोड़ कर एक नया प्रदेश बनाया जाए। तनवीर आलम ने कहा, “भाजपा के इस मनसूबे को हम कभी सफल नहीं होने देंगे। झारखंड में भाजपा का ग्राफ खत्म हो गया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका स्पष्ट असर देखने को मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के सांसद द्वारा दिए गए बयानों के खिलाफ हम उग्र आंदोलन करेंगे।

तनवीर आलम ने कहा कि भाजपा के इस विभाजनकारी योजना के विरोध में जेएमएम ने आज जुलूस और धरना प्रदर्शन किया है और इसे रोकने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। भाजपा के सांसद द्वारा दिए गए बयान गलत हैं और इसके खिलाफ हम उग्र आंदोलन करेंगे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    रंका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष छापेमारी अभियान में 10 अपराधी गिरफ्तार

    रंका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष छापेमारी अभियान में 10 अपराधी गिरफ्तार

    कथित गलत इलाज से महिला की मौत, बीडीओ ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

    कथित गलत इलाज से महिला की मौत, बीडीओ ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

    28 जून को चलेगा पल्स पोलियो अभियान, मेराल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित

    28 जून को चलेगा पल्स पोलियो अभियान, मेराल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित

    कांडी PHC के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, उपायुक्त ने कार्रवाई के दिए निर्देश

    कांडी PHC के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, उपायुक्त ने कार्रवाई के दिए निर्देश

    टेंटा गांव में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    टेंटा गांव में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    रैसुआ नव प्राथमिक विद्यालय भवन में दरारें, छात्रों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

    रैसुआ नव प्राथमिक विद्यालय भवन में दरारें, छात्रों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
    error: Content is protected !!