गढ़वा से भाजपा के सत्येन्द्र नाथ तिवारी तथा भवनाथपुर से झामुमो के आनंत प्रताप देव चुनाव जीते

Location: Garhwa

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्य के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को16772 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

जबकि भवनाथपुर विधानसभा सभा से झामुमो के अनंत प्रताप देव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भानु प्रताप शाही को 21462 मत से पराजित किया।
सत्येंद्रनाथ तिवारी को कुल 131361 मत प्राप्त हुए, जबकि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को 114589 मत प्राप्त हुए। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी के बीच आमने-सामने का मुकाबला देखने को मिला, यहां से कोई भी अन्य प्रत्याशी तीसरा कोन बनाने में सफल नहीं हुआ। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से कुल 20 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सह 18 सालों तक विधायक रहे गिरनाथ सिंह को तीसरा कोन मानकर राजनीतिक विशेषज्ञ चल रहे थे। इसके अलावा राजनीतिक विशेषज्ञों को अनुमान था कि बहुजन समाज पार्टी एवं ऑल इंडिया मजलिसे एतेहादुल मुस्लेमीन पार्टी को भी सम्मानजनक मत प्राप्त होंगे। लेकिन इनमें से कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में सफल नहीं हुआ। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 20 टेबल पर 23 राउंड में संपन्न हुई। इसमें से किसी भी राउंड में ओवरऑल भाजपा प्रत्याशी को पीछे नहीं होना पड़ा। यद्यपि गढ़वा प्रखंड के चिनिया, रंका एवं रमकंडा प्रखंड के कुछ इलाकों में क्रमशः 18, 20,22 एवं 23वें राउंड में कुछ अंतर से उन्हें पीछे होना पड़ा था। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गिरनाथ सिंह को 7957, बहुजन समाज पार्टी के अजय कुमार चौधरी को कुल 7621, रविंद्र कुमार सिंह को 4502, रामप्यारे पाल को4091, लव कुमार सिंह को 3139, दो एम एन खान को 2883, लोकनाथ कुमार को 2148, शूजाउद्दीन अंसारी को 1960, सत्येंद्र तिवारी को 1873, परमेश कुमार को 1337, दिलीप कुमार तिवारी को 1006, मनदीप मल्लाह को 904, संतोष कुमार चौबे को 766, हरीश प्रसाद सिंह को 569, गिरिजा नंदन उरांव को 526, गोरखनाथ महतो को416, सुखलाल बाखला को405, सोनू कुमार यादव को 330 तथा नोटा को922 मत प्राप्त हुए.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!