गढ़वा: पंखे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Location: Shree banshidhar nagar

धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक छात्रा का शव बरामद किया है। मृतका आरती कुमारी (15), घघरी गांव निवासी मुन्ना चंद्रवंशी की पुत्री थी, बीरबल प्लस टू विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी
मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते शुक्रवार को आरती स्कूल से लौटी और रोज की तरह परिवार के साथ भोजन किया। भोजन के बाद जब वह आंगन में बर्तन साफ कर रही थीं, तभी घर के अंदर एक कमरे से हलचल की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो आरती दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर धुरकी थाना के एएसआई सैलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर रात में ही पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। पुलिस ने इसे संदिग्ध मामला बताते हुए जांच शुरू कर दी है

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच पर नजरें टिकाए हुए हैं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

News You may have Missed

गढ़वा में विकास माली का जनसंपर्क अभियान जोरों पर, कई वार्डों में मिला उत्साहपूर्ण समर्थन

गढ़वा में विकास माली का जनसंपर्क अभियान जोरों पर, कई वार्डों में मिला उत्साहपूर्ण समर्थन

गढ़वा सदर प्रखंड के करुआ खुर्द निवासी भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय के पिता का वाराणसी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गढ़वा सदर प्रखंड के करुआ खुर्द निवासी भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय के पिता का वाराणसी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मेराल के खोलरा में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठा परिसर में घोड़े से कुचलकर एक वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी गंभीर

मेराल के खोलरा में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठा परिसर में घोड़े से कुचलकर एक वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी गंभीर

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क तेज, अध्यक्ष पद प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने 122 घंटे पैदल चलकर मांगा जनसमर्थन

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क तेज, अध्यक्ष पद प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने 122 घंटे पैदल चलकर मांगा जनसमर्थन

मेराल में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मेराल में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मझिआंव में आरसीसी नाली निर्माण की बाधा दूर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में हुई मापी

मझिआंव में आरसीसी नाली निर्माण की बाधा दूर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में हुई मापी
error: Content is protected !!