गढ़वा सदर प्रखंड के करुआ खुर्द निवासी भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय के पिता का वाराणसी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: Garhwa


गढ़वा सदर प्रखंड के करुआ खुर्द निवासी भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय के पिता एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक रामजन्म उपाध्याय (92 वर्ष) का मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे वाराणसी में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
राम जन्म उपाध्याय, शिक्षा जगत में एक सम्मानित और समर्पित शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में बरवाडीह, किशुनपुर तथा पूर्वडीहा जैसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास किया, बल्कि अनुशासन, नैतिक शिक्षा और सामाजिक मूल्यों पर भी विशेष बल दिया। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की।
उनके निधन की खबर मिलते ही करुआ खुर्द सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि वे सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। आपकी खबर परिवार विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
दिवंगत उपाध्याय का अंतिम संस्कार बुधवार प्रातः 5:00 बजे वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए परिजन एवं शुभचिंतक वाराणसी पहुंच रहे हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!