गढ़वा में खेल सुविधाओं का विस्तार: 15 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Location: Garhwa

गढ़वा जिले को खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कृषि महाविद्यालय परिसर में 15 करोड़ रुपए की लागत से तीन एकड़ भूमि पर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसकी स्वीकृति दी है, जिससे गढ़वा खेल का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

इस कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव होगा। इसमें इंडोर और आउटडोर खेलों की सुविधा होगी, जिसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग, स्विमिंग पूल, जिम, और टेबल टेनिस के साथ-साथ अन्य फिटनेस सुविधाएं भी शामिल होंगी। खिलाड़ियों और आम जनता के लिए यहां वॉकिंग ट्रैक, कैफेटेरिया और पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

गढ़वा के विधायक एवं झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल गढ़वा बल्कि पूरे झारखंड और पड़ोसी राज्यों के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनका लक्ष्य गढ़वा को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!