गढ़वा में होगा शक्ति प्रदर्शन: मंत्री मिथिलेश का नामांकन 21 अक्टूबर को, सीएम हेमंत होंगे शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर 21 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा से नामांकन करेंगे। मंत्री श्री ठाकुर के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।
जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि उनके नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। नामांकन कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आमजनों का महाजुटान होगा। विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा व डंडा सभी प्रखंडों के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल होंगे। सभी लोग रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में एकत्रित होंगे। वहां से मंझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़ होते हुए रैली टाउन हॉल के मैदान में पहुंचेगी। टाउन हॉल से मंत्री श्री ठाकुर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ नामांकन के लिए जाएंगे। नामांकन के बाद टाउन हॉल के मैदान में मुख्यमंत्री एवं मंत्री श्री ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे। मंत्री ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में होती है। जनता अपनी ताकत का अहसास कराएगी। गढ़वा की जनता अपना हक अधिकार लूटने वालों एवं विकास विरोधियों को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

टेंटा गांव में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

टेंटा गांव में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

रैसुआ नव प्राथमिक विद्यालय भवन में दरारें, छात्रों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

रैसुआ नव प्राथमिक विद्यालय भवन में दरारें, छात्रों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिवार में मातम

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिवार में मातम

दानरो नदी में कचरा डंपिंग पर सख्त हुए उपायुक्त, नगर परिषद को लगाई फटकार

दानरो नदी में कचरा डंपिंग पर सख्त हुए उपायुक्त, नगर परिषद को लगाई फटकार

रामपुर में आहर से मछली चोरी का प्रयास, पुलिस पहुंचते ही सामान छोड़कर भागे लोग

रामपुर में आहर से मछली चोरी का प्रयास, पुलिस पहुंचते ही सामान छोड़कर भागे लोग

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : कन्हैया चौबे

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : कन्हैया चौबे
error: Content is protected !!