गढ़वा में भाजपा किसान मोर्चा का धरना, झामुमो सरकार पर किसानों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

गढ़वा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर कचहरी के पास एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र भेजा गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार पर तीखे हमले किए, आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में बैठे मंत्री और विधायक गढ़वा समेत पूरे राज्य में भ्रष्टाचार और लूट मचा रहे हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे झामुमो सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंके ताकि गढ़वा का विकास हो सके।

किसान मोर्चा के जिला प्रभारी प्रेमतोष ने कहा कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले साल का धान खरीद का पैसा अब तक किसानों को नहीं मिला है और गढ़वा बाजार समिति में किसानों के लिए शेड का निर्माण भी नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भी नहीं मिली, जिससे यह साफ होता है कि झामुमो सरकार में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर दिया गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में कुसुम योजना में धांधली हुई और समय पर किसानों को खाद और बीज उपलब्ध नहीं कराया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की और सरकार को आड़े हाथों लिया। धरना का संचालन डॉ. लालमोहन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मिडिया प्रभारी अरविंद धर दुबे ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!