गढ़वा में भाजपा का विस्तार: 500 से अधिक समर्थकों ने पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में थामा भाजपा का हाथ

Location: Garhwa



भाजपा में नई जान: पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की अगुवाई में 500 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन
गढ़वा। मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यक्रम में आदिवासी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शाम और देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सभी को पूर्व विधायक ने माला और पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
मौके पर पूर्व विधायक तिवारी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने जल और जंगल के संरक्षण के नाम पर जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के संरक्षण में बालू की अवैध तस्करी कर उसे दूसरे राज्यों में बेचा गया, जबकि स्थानीय लोग बालू के लिए परेशान रहे।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पूरे झारखंड, विशेषकर आदिवासी समुदाय के साथ धोखा किया है। चुनाव के समय ही सरकार को आदिवासियों की याद आती है, जबकि उनके हितों की अनदेखी की जाती है। तिवारी ने कहा कि गढ़वा के लोगों को डराकर और धमकाकर रखा गया है, और अब वोट खरीदने के लिए पैसा और सामग्री बांटी जा रही है।
पूर्व विधायक ने आगे कहा कि गढ़वा में बालू, पत्थर और टेंडर मैनेज के जरिए अर्जित की गई अकूत संपत्ति का हिसाब देना होगा। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद सभी घोटालों की जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा मिलेगी। इस दौरान हूर और दीपुवां सहित अन्य इलाकों के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!