गढ़वा में भ्रष्टाचार का जाल: भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी ने की सीबीआई जांच की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी ने पूर्व मंत्री पर गढ़वा में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे टेंडर मैनेज कर भारी लूटखसोट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट के जरिए बाहरी और अनुभवहीन संवेदकों को टेंडर दिलाकर शेड्यूल रेट से अधिक कीमत पर काम करवाया गया। रैयतों की जमीन का जबरन अधिग्रहण कर गरीबों के हक पर डाका डाला गया।

भ्रष्ट पदाधिकारियों और इंजीनियरों का नेटवर्क
तिवारी ने आरोप लगाया कि कई भ्रष्ट अधिकारी और इंजीनियर, जो भारी रिश्वत देकर गढ़वा में पोस्टिंग करवा रहे थे, उन्होंने मंत्री के चहेतों के खातों में मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए।

उन्होंने कहा कि मंत्री के भाई को ईडी का नोटिस मिला है और जल्द ही जेल जाना तय है। लेकिन, भ्रष्ट अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। आयकर विभाग, एसीबी और सीबीआई से इनकी संपत्ति की जांच कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अंचल और ब्लॉक कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। एलपीसी जारी करने के नाम पर भारी शोषण किया गया। कई पंचायतों में योजनाओं का पैसा निकालकर बिना काम किए ही हड़प लिया गया।
तिवारी ने बताया कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से सभी विभागों की समीक्षा कराने का आग्रह किया गया है। विधायक ने आश्वासन दिया है कि अंचल, ब्लॉक और अन्य विभागों में हुए भ्रष्टाचार की समीक्षा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

5000 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले का आरोप
भाजपा नेता ने कहा कि जल जीवन मिशन में 5000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। मंत्री ने गढ़वा को इतना बर्बाद कर दिया है कि इसे पटरी पर लाने में 10 साल लगेंग

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!