गढ़वा में भ्रष्टाचार और माफियागिरी पर कसेगा शिकंजा: सत्येंद्र नाथ तिवारी

Location: Garhwa

गढ़वा विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पराजित कर जनता का विश्वास जीता। जीत के बाद श्री तिवारी ने गढ़वा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “गढ़वा की जनता ने भ्रष्टाचार और माफियागिरी को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि गढ़वा में भ्रष्टाचार और माफियागिरी को पनपने नहीं दूंगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़वा में अधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम पर था, जिससे आम जनता परेशान थी। जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर इन भ्रष्ट तत्वों को सख्त संदेश दिया है। श्री तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भ्रष्टाचारी और माफिया जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

श्री तिवारी ने कहा कि वह गढ़वा की जनता की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

चुनाव जीतने के बाद गढ़वा में उनके समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। जिला मुख्यालय की सड़कों पर आतिशबाजी, नाच-गाने और विजय जुलूस का आयोजन किया गया। इस जीत ने गढ़वा के राजनीतिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!