गढ़वा में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देगी हेमंत सरकार: धीरज दुबे का भाजपा पर हमला

Location: Garhwa

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गढ़वा रंका विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों हेतु जिस भी ग्रामीण जनता की भूमि अधिग्रहित किया जा रहा है उनका एक-एक इंच का मुआवजा हेमंत सरकार देने का काम करेगी। ग्रामीण जनता किसी के बहकावे में आने की बजाय सरकारी प्रक्रिया को पूरा करें ताकि मुआवजा का पैसा उनके खाते में आ सके। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के इशारे पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक समाज के ग्रामीणों को बरगलाकर षड्यंत्र के तहत जमीन का मुआवजा नहीं मिलेगा ऐसा भ्रम फैला रहे हैं तथा संवेदकों से विकास योजनाओं में कमीशन लेने के लिए भोली-भाली जनता को बहला-फुसलाकर विकास कार्यों को रोकने के लिए ढाल बना रहे हैं। वैसे लोग अर्बन नक्सली के रूप में संवेदकों से दोहन-शोषण हेतु विकास योजनाओं को रोकने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे विकृत मानसिकता के लोग गढ़वा के विकास की बजाय अपना जेब भरने के लिए जनता को गुमराह कर गलत इस्तेमाल करना चाहते हैं। इन बारहरूपिये से क्षेत्र की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। यह लोग चुनाव के दौरान झूठ-फरेब कर, हिंदू मुसलमान का माहौल बनाकर जनता को गुमराह किया तथा वोट ठग लिए। अब चुनाव जीतने के बाद पूर्व की ही भांति विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं उनके समर्थक क्षेत्र में विकास योजनाओं को अवरुद्ध कर अपना एवं अपने समर्थकों का जेब भरने में जुट गए हैं। परंतु इनके दोहन शोषण की राजनीति और लूट-खसोट की रणनीति को झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी सफल नहीं होने देगी तथा प्रत्येक वर्ष मिलने वाले विधायक कोटे की राशि का भी जनता के बीच हिसाब कराएगी। तथा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के द्वारा भाई-भतीजावाद की राजनीति को भी जनता के बीच उजागर करने का काम करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!