गढ़वा भाजपा की समीक्षा बैठक: चुनावी रणनीति पर मंथन, विरोधी नेताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम् गीत से की गई।

बैठक में विधानसभा चुनाव 2024 की समीक्षा की गई और चुनाव संचालन समिति एवं चुनाव प्रबंधन समिति को भंग कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जबकि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा।

भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि गढ़वा में भ्रष्टाचार, गुंडाराज और माफिया राज के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष रंग लाया है। उन्होंने पार्टी विरोधी नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की बात कही।

बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन गुप्ता ने किया। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!