गढ़वा के मतदाताओं ने दिया संदेश: पैसे और हाई-फाई राजनीति नहीं, संघर्ष और सेवा को महत्व

Location: Garhwa

गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा चुनावों ने इस बार कई दिलचस्प संदेश दिए। गढ़वा में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और भवनाथपुर में भानु प्रताप शाही के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर ने मतदाताओं की सोच को स्पष्ट किया। इन दोनों सीटों पर सत्येंद्र नाथ तिवारी (गढ़वा) और अनंत प्रताप देव (भवनाथपुर) की जीत ने साफ कर दिया कि जनता अब केवल संघर्षशील और जमीन से जुड़े नेताओं को ही महत्व देती है।

गढ़वा: पैसे की राजनीति नहीं, अहंकार रहित प्रतिनिधि को वरीयता

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पैसे और सत्ता के प्रभाव का खुला प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा के बड़े नेताओं को अपने पक्ष में लाकर विरोधी खेमे में हलचल मचाई, जिससे भाजपा के लिए यह क्षेत्र चुनौतीपूर्ण दिखने लगा। लेकिन यहां के मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें खरीदना आसान नहीं।

जनता ने मिथिलेश ठाकुर की हाई-प्रोफाइल रणनीतियों और सत्ता प्रदर्शन के मुकाबले सत्येंद्र नाथ तिवारी की संघर्ष को प्राथमिकता दी। इस चुनाव ने दिखाया कि गढ़वा के लोग अहंकार रहित, आसानी से उपलब्ध रहने वाले और जनता के मुद्दों पर खड़े होने वाले प्रतिनिधि चाहते हैं।

भवनाथपुर: संघर्ष का फल

भवनाथपुर में अनंत प्रताप देव की जीत एक मजबूत संदेश है कि संघर्ष और जनता से जुड़ाव का महत्व आज भी कायम है। नगर ऊंटारी गढ़ परिवार से जुड़े अनंत प्रताप देव ने 2014 में हार के बावजूद अपने क्षेत्र में लगातार काम किया। इसलिए मतदाताओं के बीच उनके प्रति सहानुभूति और विश्वास पैदा किया। परिणामस्वरूप, जनता ने इस बार उनके पक्ष में वोट दिया और उनकी मेहनत को सराहा।

नया दौर, नई राजनीति

गढ़वा और भवनाथपुर के नतीजे यह साबित करते हैं कि मतदाता अब पैसे और पावर पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर अपनी समझदारी से निर्णय ले रहे हैं। गढ़वा ने यह संदेश दिया है कि वीआईपी कल्चर नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले ही जनता का भरोसा जीत सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!