गढ़वा के लखना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर तनाव, प्रशासन मुस्तैद

Location: Garhwa

गढ़वा थाना क्षेत्र के लखन गांव में दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक खास समुदाय द्वारा प्रतिमा रोकने से विवाद उत्पन्न हो गया है। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद, समाचार लिखे जाने तक शाम 4:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रतिमा वहीं खड़ी हुई है, जहां उसे रोका गया था।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, लेकिन फिर भी घटनास्थल पर दोनों पक्षों के हजारों लोग जमा हैं। एक पक्ष प्रतिमा को एक खास रास्ते से ले जाने पर अड़ा हुआ है, जबकि दूसरा पक्ष किसी भी हालत में उस रास्ते से प्रतिमा को जाने देना नहीं चाहता, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

सूचना मिलते ही गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी पक्ष प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं है।

एक पक्ष का कहना है कि रास्ता सार्वजनिक है, इसलिए प्रतिमा को रोकना गलत है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वे प्रतिमा को उस रास्ते से नहीं गुजरने देंगे। प्रशासन ने घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

2
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!