गढ़वा जिले के रमकंडा में हाथियों का उत्पात: 35 हाथियों के झुंड ने फसलें और घरों को किया बर्बाद

Location: Garhwa

गढ़वा : रमकंडा प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से 35 हाथियों के झुंड का उत्पात जारी है। बीती रात यह झुंड गोबरदाहा की ओर से निकलकर रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के खेतों तक पहुंच गया। हाथियों के झुंड ने रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के खूंटी टोला, बैरदामर सहित अन्य क्षेत्रों में एक दर्जन किसानों के धान और मकई की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया।

इसके अलावा, राजकुमार साव, प्रयाग लाल और सत्यनरायण सिंह के घर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। हाथियों ने सत्यनारायण सिंह के एक बछड़े को पटककर मार डाला। इस घटना की सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वन विभाग से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग करने लगे।

हालांकि, डीएफओ ने जांच कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

सूचना मिलने के बाद रमकंडा मुखिया पति रामचन्द्र पांडेय, बीडीसी नसीम इमाम सहित अन्य ने किसानों से मिलकर क्षति के बारे में जानकारी ली और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

रमकंडा निवासी मुनेश राम, रामनाथ राम, रामजी राम, शिवप्रसाद राम, रामसंत राम, सखी साव, तपेश्वर सिंह, कन्हाई सिंह, नंदलाल सिंह, राजनाथ सिंह, सदन राम, शांति देवी, बलराम सिंह, अशोक साव, भीखू साव और भोला राम सहित अन्य किसानों के खेतों में लगे धान और मकई की फसलों को हाथियों ने रौंद कर बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि हाथियों के इस उत्पात को रोका जा सके और किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!