गढ़वा जिला युवा कांग्रेस ने हर घर खटाखट अभियान का किया शुरुआत

Location: Garhwa

आज गढ़वा जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में गढ़वा जिला युवा कांग्रेस द्वारा ‘हर घर खटाखट’ अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय समन्वयक अजीत तिवारी,जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी अभिषेक तिवारी, प्रदेश महासचिव अभिजित कमल जी के उपस्थिति में हुई।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम श्री अभिजित कमल गढ़वा जिला अध्यक्ष को प्रदेश महासचिव निकयुक्त होने पर स्वागत और सम्मान किया गया तत्पश्चात नवनिकयुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रियांशु दुबे का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक श्री अजीत तिवारी ने युवा साथियों को राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आहवान किया साथ ही युवा साथियों को निर्देशित किया कि युवा कार्यकर्ता सभी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का कार्य करें। जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा की युवा कांग्रेस बेहतर कार्य कर रही है और पूरे जिले में सक्रिय है और आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। प्रदेश महासचिव अभिजित कमल
ने प्रदेश अध्यक्ष अभिजित राज और प्रभारी सुश्री इशिता सेढ़ा कहा कि आज जी का आभार जताते हुए कहा की जिला में हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च किया जा रहा है और इस कार्यक्रम के तहत हमारे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चलो पंचायत – चलो वार्ड के नारे के साथ जिला के पंचायतों में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं की जानकारी और चर्चा जनता के साथ करेंगे साथ ही युवा कांग्रेस के साथी जल्द से जल्द पूरा करेंगे । प्रदेश महासचिव अभिषेक तिवारी ने कहा की गढ़वा जिला युवा कांग्रेस सभी प्रखंड और वार्ड में जा कर हर घर खटाखट अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास पहुंचे और सरकार की उपलब्धियों जन जन तक पहुंचने का काम करें। झारखंड युवा कांग्रेस नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रियांशु तिवारी nने कहा हर घर खटाखट कार्यक्रम के साथ साथ ही युवा कांग्रेस पंचायत और बूथ के युवाओं से भी संवाद कर उन्हें संगठन में जोड़ने का काम करेगी और संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे। मौके पर नगर अध्यक्ष नदीम खान ,विधानसभा अध्यक्ष रोहित पांडे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रिशव कुमार,प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार,रोहित कुमार,ज्ञासुदीन अंसारी आदि सभी प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!