एसडीपीओ नीरज कुमार व चिरंजीवी मंडल ने संयुक्त रूप से मोटरसाइकिल चालकों के 50 हेलमेट नि:शुल्क वितरण किया कहां यातायात के पालन करें और सुरक्षित चले

Location: Meral

मेराल:थाना के स्थित एन एच 75 पर पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पांडेय के निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार एवं चिरंजीवी मंडल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा थाना प्रभारी बिष्णु कांत के हाथों 50 लोगों को निःशुल्क हेलमेट दिया गया। इस अवसर पर गढ़वा से नगर जाने वाले तथा नगर से गढ़वा की ओर आने वाले बीना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले जरूरत मंद लोगों का मोटरसाइकिल रोक कर लड़कियों द्वारा हाथों में रखी बंधवाते हुए सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट उनके शर में पहनाया गया। उक्त सभी हेलमेट पर गढ़वा पुलिस का स्टीकर लगाया गया है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार एवं चिरंजीवी मंडल ने लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराया। उन्होंने हेलमेट देते हुए लोगों को बताया कि बगैर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल को नहीं चलाएं। आए दिन सड़क दुर्घटना में बगैर हेलमेट वाले लोगों के सर में चोट लगने के कारण प्राय: मौत हो जा रहा है। जिससे वैसे व्यक्तियों का पूरा घर परिवार उजड़ जा रहा है। वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगावें ।ताकि आप सुरक्षित रहते हुए अपने घर को पहुंच सकेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें। जबकि शराब पीकर किसी भी परिस्थिति में वाहन को नहीं चलाएं। मौके पर एस आई निरंजन पांडेय ,प्रेम प्रकाश पांडेय ,रवि कुमार, दीपक कुमार,एएसआई सर्वानंद महतो, रब्बुल अंसारी, उपेन्द्र सिंह,नितिश कुमार ,राजु कुमार दुबे, सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा
    error: Content is protected !!