एसडीओ सह रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक ,मतगणना की दी जानकारी

Location: Garhwa


 *
को
गढ़वा। 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों/ उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। इस अवसर पर सर्वप्रथम निर्वाची पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण माहौल के बीच निर्बाध तरीके से संपन्न हुए मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों तथा आम मतदाताओं को धन्यवाद किया। 
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण का यह भी परिणाम रहा कि लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलकर अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया जिससे हमारा मत प्रतिशत भी पहले की अपेक्षा काफी सुधरा।
बैठक में उन्होंने सभी को जानकारी दी कि आगामी 23 नवंबर 2024 को मतगणना का कार्य पूर्व से निर्धारित है। उक्त कार्य कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा के प्रांगण में निर्धारित मतगणना हाल में सुबह 8:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इससे एक घंटा पूर्व यानि सुबह 7;00 बजे EVM निकालने हेतु वज्रगृह खोले जाएंगे। वज्रगृह खोले जाने के समय प्रत्याशियों/ अभिकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित होगी।
गणन अभिकर्ताओं की नियुक्ति के बारे में दी गई जानकारी
निर्वाची पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों/ अभिकर्ताओं को मतगणना दिवस के दिन के लिए अपने गणन अभिकर्ताओं (काउंटिंग एजेंट) की नियुक्ति की प्रक्रिया बताई तथा इस हेतु आवश्यक प्रपत्र/ आवेदन पत्र के प्रारूप भी उपलब्ध कराये। सभी को मतगणना के राउंड तथा टेबलों की संख्या के बारे में भी विस्तार से बताया गया। काउंटिंग एजेंट को “क्या करना है, क्या नहीं करना है”, इस बारे में भी विस्तार से सभी को समझाया गया। 
बताया गया कि कोई भी प्राधिकृत व्यक्ति मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल, लैपटॉप जैसे उपकरण नहीं ले जाएगा। खैनी, सिगरेट, गुटखा वगैरह भी प्रतिबंधित रहेंगे। मतदान हाल के अंदर सिर्फ अपना परिचय पत्र, सादा कागज या सादा नोटपैड व पेन-पेंसिल ही लेकर जाना है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी/ अभिकर्ता जिन लोगों को भी मतगणना एजेंट बनाना चाहते हैं, उनकी सूची 20 नवंबर के शाम 5:00 के पहले ही विहित प्रपत्र एवं अनुलग्नकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में जमा करा दें, इसके विलंब के उपरांत किसी भी सूची पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पोस्टल बैलट तथा ईटीपीबीएस मतों की गणना से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से सभी को समझाया।
संजय कुमार ने सभी प्रत्याशियों से पुनः अपील की कि जिस प्रकार से मतदान दिवस के दिन एक अच्छे माहौल और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ, उसी प्रकार मतगणना के दिन भी सभी लोग इसी सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने में अपनी श्रेष्ठ सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!