दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Location: Manjhiaon

थाना क्षेत्र के एक छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के द्वारा गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अख्तर अंसारी के विवाहित 30 वर्षीय पुत्र अफजाल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिस पर थाना के कम संख्या 124 /2024 के नाम जद अभियुक्त था। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक छात्रा मझिआंव थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नानी के घर रहकर मुखदेव हाई 10+ 2 हाई स्कूल में पढ़ती थी, और वह गुरुवार के रात्रि में उसका अपहरण हो गया था, इसके बाद रात्रि में ही उसके रिश्तेदारों एवं परीजनों के द्वारा आसपास में काफी खोजबीन किया गया, इसी दौरान बोदरा गांव के समीप मुख्य सड़क पर एक वाहन में किशोरी के साथ अफजाल अंसारी को आपत्तिजनक स्थिति में होने की सूचना मिली थी, इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ,पुलिस की गस्ती वाहन ने बोदरा मुख्य सड़क पर उक्त स्कॉर्पीयो गाड़ी संख्यां JH01 CH /0654, को देखा गया, जिसमें नाबालिक किशोरी एवं अफजाल अंसारी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, स्कॉर्पियो सहित दोनों को जप्त कर थाना लाया गया। इधर इंस्पेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि किशोरी के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था ,तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए अफजल को जेल भेज दिया गया। तथा किशोरी सह छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेज दिया गया ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!