अन्नदाता महोत्सव में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Location: Meral

मेराल प्रखंड सभागार में आयोजित अन्नदाता महोत्सव के दौरान बीडीओ सतीश भगत की अध्यक्षता में किसानों और किसान मित्रों के साथ बैठक हुई। बैठक में उन्नत किसान विकसित भारत के तहत स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी।

जिला अग्रणी विकास बैंक के एके मांझी ने किसानों से आग्रह किया कि जिनका बैंक लेनदेन मानक स्तर पर नहीं है, वे 31 दिसंबर तक प्रज्ञा केंद्र में जाकर एक रुपए में फसल बीमा कराएं। मानक लेनदेन वाले किसानों का बीमा स्वतः हो जाएगा। उन्होंने किसानों को बैंक से सहयोग लेकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की सलाह दी।

भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के मुख्य प्रबंधक कौशल किशोर चौधरी ने किसानों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹20 वार्षिक प्रीमियम और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर बीमा कराने की अपील की। इन योजनाओं के तहत दुर्घटना, विकलांगता या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को ₹2 लाख से ₹4 लाख तक की राशि मिल सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि बीमा दावा हेतु घटना के एक महीने के अंदर बैंक को सूचित करना अनिवार्य है।

बैंक के एफएलसी अधिकारी निरंजन तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि बम प्रवीण कुमार मिश्रा ने पर्सनल इंश्योरेंस योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी।

किसानों की समस्याएं और सुझाव:
किसानों और किसान मित्रों ने केसीसी ऋण नहीं मिलने की शिकायत की। किसान मित्र परशुराम कुशवाहा ने नीलगायों द्वारा फसल को पहुंचाए जा रहे नुकसान की भरपाई फसल बीमा योजना के तहत करवाने की मांग की। उद्यान मित्र राजकुमार साहनी ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से कराने की अपील की।

इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, किसान मित्र चंदेश्वर राम, रामाशंकर चौबे, राजकुमार साह, वीरेंद्र महतो, कृष्णा ठाकुर, अजय कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!