
Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर :- थाना क्षेत्र के कधवन ग्राम में मंगलवार के सुबह डोभा में डूबने से एक युवक की मौत हो गया। मृतक का पहचान कधवन ग्राम के कुशवाहा टोला निवासी नागेंद्र मेहता का 33 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार मेहता के रूप में किया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने युवक को डोभा से निकाल कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया की सुनील सुबह पांच बजे घर से उठाकर शौच के लिए निकला था। दो घंटे तक घर नहीं पहुंचने पर मृतक के मां ने घर से 200 मीटर पर स्थित डोभा में देखने गई तो देखा की सुनील पानी में पड़ा था। इसके बाद उसने घर के अन्य सदस्य को बुलाकर पानी से निकालकर सुनील को अस्पताल लाया। परिजनों ने बताया की सुनील को पहले से फरका का बीमारी भी था और सुनील घर पर रह कर खेती का काम देखता था।