धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, बहनों ने तिलक लगाकर भाई की कलाई पर बांधा प्यार का धागा, भाई ने दिया रक्षा का वचन

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– भाई-बहन के प्रेम और प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार सोमवार को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से हर जगह रक्षाबंधन के गीत बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है.., भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना..की आवाज गूंजने लगी। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर जहाँ प्रेम का धागा बांधा तो वहीं भाई ने भी अपनी बहन को रक्षा का वचन दिया। वही हिन्दू पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त को देखते हुए बहनों ने अपनी भाइयों को तिलक लगाया और मुँह मीठा करवाते हुए मिठाई खिलाई तथा आरती उतारी। इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान भाइयों ने जन्म जन्म तक सुख दुःख में साथ निभाने का वचन लिया। साथ ही बहनो को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। रक्षाबंधन को लेकर बहन अपनी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली थी। बच्चाें में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। रक्षाबंधन पर्व पर अपने घर आए एंटी करप्शन क्राइम कंट्रोल कमिटी ईस्ट इंडिया जॉन के वाइस प्रेसिडेंट नीतीश राज एवं सेक्रेटरी रोहित सिंह ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम के बंधन के रूप में मनाया जाता है। जब हम मोह और अहंकार को त्यागकर संपूर्ण पवित्रता के बंधन को स्वीकार करते हैं, तब ईश्वर सभी नकारात्मक प्रभावों से हमारी सुरक्षा करते हैं। वे हमें सुख, शांति और देवी प्रेम के अनुभव की प्राप्ति कराने का वचन देते हैं। यह त्योहार मन, वचन, कर्म से पवित्र रहने का शुभ संदेश देता है। इधर रक्षाबंधन को लेकर पूरे दिन शहरों में चहल-पहल रही। बहनों में अपनी पसंद के अनुसार राखी और मिठाइयों की खरीदारी की।

रक्षाबंधन पर्व क्यों मनाया जाता है…

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम के बंधन के रूप में मनाया जाता है। जब हम मोह और अहंकार को त्यागकर संपूर्ण पवित्रता के बंधन को स्वीकार करते हैं, तब ईश्वर सभी नकारात्मक प्रभावों से हमारी सुरक्षा करते हैं। वे हमें सुख, शांति और देवी प्रेम के अनुभव की प्राप्ति कराने का वचन देते हैं। यह त्योहार मन, वचन, कर्म से पवित्र रहने का शुभ संदेश देता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!