दिल्ली से कोलकाता पहुंचे चंपई सोरेन, एक- दो दिन बाद आएंगे रांची, शिबू सोरेन से हुई बात

Location: रांची


रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज रात दिल्ली से कोलकाता पहुंचे। कोलकाता से सरायकेला स्थित अपने गांव आएंगे। अपने घर पर ही राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चिंतन मंथन करेंगे। इसके बाद रांची आएंगे। एक-दो दिन के बाद ही उनके रांची आने की संभावना है।
कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने अपनी भावना से लोगों को अवगत करा दिया है। जो कहना था कह दिया है। आगे क्या करना है इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया हूं। भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है। यह बात कहां से फैल रही है। इसकी मुझे जानकारी नहीं। कौन क्या कह रहा है और क्या अफवाह उड़ा रहा है इससे मुझे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बहुत सारे सवालों को टालते हुए कहा कि जो होगा आपको पता चल जाएगा। उन्होंने फिर कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली गए थे।
ज्ञात होगी कि चंपई सोरेन कोलकाता के रास्ते दिल्ली गए थे और उसी रास्ते से लौट रहे हैं। फिलहाल वह रांची आने से बचना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें यहां मीडिया की भीड़ से रूबरू होना पड़ेगा। वह अपने घर पर रहकर रणनीति बनाएंगे। अपने समर्थकों से बात करेंगे तब आगे का फैसला लेंगे।
इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो विधायक रामदास सोरेन और समीर मोहंती ने रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों विधायकों ने कहा कि उनके बारे में अफवाह फैलाई गई थी वह पार्टी के साथ हैं और पार्टी के साथ ही रहेंगे। इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं है। विधायक दशरथ गागराई और कालिंदी भी कह चुके हैं कि वह पार्टी में के साथ हैं।
पार्टी और सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा उठाने वाले चंपई सोरेन फिलहाल अकेले पड़ गए हैं। इसलिए उनकी स्थिति कमजोर पड़ गई है और राजनीति के भंवर जाल में फंस गए हैं। अब देखना है क्या फैसला लेते हैं।
इस बीच खबर है कि शिबू सोरेन से चंपई सोरेन की फोन पर बात कराई गई। शिबू सोरेन से बातचीत के बाद चंपई सोरेन के तेवर थोड़े नरम दिख रहे हैं। पार्टी की ओर से भी मनाने की कोशिश की जा रही है। बहुत संभव है वह मान भी जाए और पार्टी के साथ बन रहे। क्योंकि भाजपा के साथ अभी तक कोई फाइनल बातचीत नहीं हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!