डॉ. इश्तियाक रजा का महागठबंधन पर गंभीर आरोप: “ओबीसी और मुस्लिम समुदाय को दिया जा रहा है धोखा”

Location: Garhwa



आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य डॉ. इश्तियाक रजा ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए महागठबंधन पर ओबीसी और मुस्लिम समुदाय के साथ धोखा करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन लगातार इन समुदायों को भ्रमित कर रहा है और उनका राजनीतिक लाभ उठा रहा है।
डॉ. रजा ने पलामू प्रमंडल के मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्रों, जैसे गढ़वा और जपला, का हवाला देते हुए कहा कि यदि महागठबंधन वाकई में ओबीसी और मुस्लिम समुदायों का शुभचिंतक होता, तो इन क्षेत्रों से ओबीसी मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव में उतारकर उनकी जीत सुनिश्चित करता। उन्होंने महागठबंधन से अपील की कि वह ओबीसी मुस्लिमों के साथ अन्याय बंद करे और उनका समर्थन ईमानदारी से करे।
उन्होंने महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल के “काला जादू” की तर्ज पर पलामू प्रमंडल के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। साथ ही, “मईया सम्मान यात्रा” के नाम पर जनता को परेशान करने की बात भी कही। डॉ. रजा ने यह भी कहा कि वर्तमान में स्कूल के छात्र-छात्राएं गर्मी के मौसम में भूख और प्यास से जूझ रहे हैं, जो यह स्पष्ट करता है कि महागठबंधन का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने पलामू प्रमंडल की जनता से अपील की कि वह सही समय पर सही जवाब देगी। उन्होंने एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी से भी अनुरोध किया कि वह पलामू प्रमंडल के किसी एक विधानसभा क्षेत्र से ओबीसी मुस्लिम प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!