कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 250 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा

Location: रांची

रांची: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए हैं। पार्टी ने सत्ता में आने के बाद 250 यूनिट बिजली फ्री देने, 1 साल के अंदर सभी सरकारी रिक्त पदों को भरने, 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, ओबीसी व अन्य वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने, आदिवासियों की सारना धार्मिक संहिता लागू करने, सुदूर ग्रामीण इलाकों में सरना आदिवासियों द्वारा चलाए जा रहे स्कूल को रेगुलर करने  सहित कई वादे किए  हैं।
घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बताया कि सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया है। पार्टी ने  सात गारंटी दी है। कांग्रेस घोषणाओं को सत्ता में आने के बाद पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हर 6 महीने में घोषणाओं का सोशल ऑडिट किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि हम अपनी घोषणाओं पर अमल कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखा गया है। सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!