कांग्रेस के कद्दावर नेता व झामुमो नेता के बीच मुलाकात को लेकर चर्चा तेज

Location: Garhwa

गढ़वा:कांडी कांग्रेस के एक कद्दावर नेता व झामुमो नेता के साथ की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखकर चुनाव का मौसम होने के कारण कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। प्रखंड मुख्यालय कांडी स्थित सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के सचिव पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद चंद्र शेखर दुबे उर्फ ददई दुबे कॉलेज आए हुए थे। वहीं पर कांडी के प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ के गढ़वा जिला व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय भी दुबे जी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। झारखंड विधानसभा का चुनाव होनेवाला है। जिसका समय यों तो दिसंबर में है लेकिन महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा का चुनाव अक्टूबर में होने के कारण चुनाव आयोग यहां का चुनाव भी साथ ही निपटाना चाहता है। ऐसे में अगस्त के आखिर या सितंबर के शुरू में चुनाव की घोषणा संभावित है। इस कारण राजनीतिक दल व राजनेताओं का जोड़ तोड़ चालू हो गया है। इसलिए यह मुलाकात चर्चा में आ गयी। हालांकि यह दोनों नेता इंडिया ब्लॉक के ही हैं। दूसरी बात कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस व राजद का गठबंधन है। स्थानीय विश्रामपुर विधानसभा से ददई दुबे 1985, 1990, 2000 व 2010 में चार बार विधायक रह चुके हैं। इस दौरान वे बिहार व झारखंड सरकार में दो बार काबीना मंत्री रहे हैं। इसी बीच वे धनबाद लोकसभा सीट से एक बार वहां का सांसद भी रह चुके हैं। वैसे मूल रूप से वे कोल इंडिया व सेल में मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। इस स्थिति में कांग्रेस के एक कद्दावर नेता व झामुमो नेता के बीच मुलाकात व गुफ्तगू चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस क्षेत्र से पूर्व मंत्री ददई दुबे की पोती के कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात दो तीन साल से चर्चा में है। इधर उनके एक पोता बड़ू दुबे ने भी क्षेत्र भ्रमण करते हुए खुद के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जबकि प्रमुख संघ के राज्याध्यक्ष पिंकू पांडेय ने भी 3 साल पहले से बतौर झामुमो उम्मीदवार विश्राम पुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। यदा कदा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से इनकी मुलाकात व बात से भी इस घोषणा को बल मिलता है। ऐसे में पूर्व सांसद व मंत्री से पिंकू पांडेय की मुलाकात व बात का निहितार्थ लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन चौक चौराहों पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    मेराल में पंचायती राज कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
    error: Content is protected !!