कांग्रेस और झामुमो के कई विधायक मेरे संपर्क में, लेकिन मेरे पास जगह नहीं

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आए। वह रांची के ओरमांझी और नामकुम जाएंगे और उसे पीड़ित परिवार से मिलेंगे जिनके लाल की सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान के मौत हो गई है। भाजपा उनके परिवारों को पहले ही एक ₹100000 की सहायता राशि दे चुकी है। रांची एयरपोर्ट पर असम के मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 12 से 14 और झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो से तीन विधायक मेरे संपर्क में हैं। ये लोग पार्टी में आना चाहते हैं लेकिन मैं सबको अपनी पार्टी में नहीं नहीं ले सकता। ऐसा करेंगे तो झारखंड बीजेपी के लोग मुझे मारेंगे। फिर मैं अपने कार्यकर्ताओं को कहां से टिकट दूंगा। अपने लोग नाराज हो जाएंगे। इसलिए मैं अब किसी को पार्टी में नहीं लूंगा। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी बेटी से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी लेकिन बंधु तिर्की से हमारी कोई बात नहीं हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!