चिरका डैम को अधिसूचित करने तथा अन्नराज डैम, गढ़देवी मंदिर को उन्नत श्रेणी में परिवर्तित करने पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा : समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में गढ़वा जिले के विभिन्न पर्यटन संभावनाओं के विकास के लिए संबंधित पदाधिकारी, सांसद, और विधायक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चर्चा की गई।

बैठक में सबसे पहले पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद जिले के गैर-अधिसूचित पर्यटन स्थलों को अधिसूचित करने पर विचार-विमर्श हुआ। लहसुनिया पहाड़, लगमा ब्रह्मस्थान खजुरी, और चिनिया प्रखंड में चिरका डैम जैसे स्थलों को अधिसूचित करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं, अन्नराज डैम और गढ़देवी मंदिर जैसे अधिसूचित पर्यटन स्थलों को उन्नत श्रेणी में परिवर्तित करने की बात की गई।

अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संबंधित कार्यपालक अभियंता और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। A और B श्रेणी के पर्यटन स्थलों के रखरखाव के लिए Annual Maintenance Cost (AMC) के प्रस्ताव दिए गए। बंशीधर महोत्सव की तर्ज पर गढ़देवी महोत्सव के आयोजन पर भी चर्चा हुई। जिले के सभी प्रवेश द्वार और मुख्य अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर साइनेज और होर्डिंग्स लगाने के संबंध में विशेष सुझाव दिए गए।

बैठक में अन्नराज डैम में जलक्रीड़ा और साहसिक क्रीड़ा के संचालन, बजट होटल निर्माण, इको पार्क निर्माण, और व्यापक मास्टरप्लान के तहत अन्नराज डैम को उच्च स्तर की पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर विशेष चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त, प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण, पूर्व में निर्मित स्टेडियम की मरम्मत, आवासीय और डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन, प्रशिक्षकों की नियुक्ति, और स्टेडियम की रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, विधायक प्रतिनिधि मनोज ठाकुर, राजीव रंजन तिवारी, भोला चंद्रवंशी, जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!