Location: रांची
रांची : षष्ठम् विधानसभा के प्रथम सत्र का गुरुवार को समापन हो गया। प्रथम सत्र 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित था। चार दिवसीय सत्र में नए विधायकों का शपथ ग्रहण, स्पीकर का चुनाव सहित अन्य कई कार्य निपटाए गए। समापन के बाद झारखंड विधान सभा परिसर में ग्रुप फोटो सेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।














