डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, नाराज विधायकों को पद देकर संतुष्ट करने की कोशिश, क्या बनेगी बात

Location: रांची

रांची: तीन दिन पहले मैने आपको बताया था कि मंत्री नहीं बनाए जाने से कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं. कांग्रेस के अंदरखाने सबकुछ ठीकठाक नहीं है. आग सुलग रही है. कभी भी भड़क सकती है. कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की खबर आलाकमान तक पहुंच चुकी है. पार्टी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. इसी के तहत प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता, राजेश कच्छप को उप नेता व अनूप सिंह को मुख्य सचेतक बनाया गया है. तीन विधायकों को कुछ न कुछ पद देकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है. लेकिन नाराज विधायक लालीपाप से बहुत संतुष्ट नहीं हैं. इन विधायकों को पता है कि मंत्री बनना और सचेतक व उप नेता बनने में क्या फर्क है. इससे क्या हासिल होने वाला है. जनता का कितना काम कर पाएंगे. कांग्रेस नेतृत्व ने आग बुझाने की कोशिश की है. लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है इस तरह से आग नहीं बुझेगी. कुछ समय के लिए आंच मद्धिम पड़ जाएगी, पर बुझने वाली नहीं है. तीन विधायकों को तो पद दे दिया गया लेकिन अन्य नाराज विधायकों को अभी भविष्य से लिए सिर्फ भरोसा दिया गया है.

कांग्रेस में जिस तरह बेरमो विधायक अनूप सिंह की उपेक्षा हुई है, इससे इनके समर्थकों में भी निराशा व गुस्सा है. अनूप सिंह अपने समर्थकों को समझाने में जुटे हुए हैं. यही हाल नाराज अन्य विधायकों की भी है. बहरलहाल कांग्रेस विधायकों की नाराजगी भविष्य में क्या गुल खिलाएगी यह देखना होगा.

. इधर. मंत्रिमंडल गठन के बाद से झामुमो में भी नाराजगी की खबर सामने आ रही है. अंदर-अंदर कई वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बनाए जाने से दुखी व नाराज हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शानदार जीत मिली है. अकेले झामुमो के 34 विधायक हैं. ऐसे में यदि कुछ विधायक नाराज भी रहेंगे तो सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. हेमंत सोरेन ने दबाब मुक्त होकर अपनी पसंद, जातीय व सारे समीकरण को देखते हुए मंत्रियों का चयन किया गया है. फिर भी उनकी कोशिश है कि वरीय विधायकों को कहीं न कहीं समायोजित किया जाए. इसी के तहत कुर्मी जाति से आने वाले वरिष्ठ विधायक मथुरा महतो को मुख्य सचेतक बनाया गया है. आनेवाले दिनों में स्टीफन मरांडी को भी कोई पद दिया जा सकता है. पिछली सरकार में उन्हें बीस सूत्री का अध्यक्ष बनाया गया था.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!