भवनाथपुर।प्रखंड क्षेत्र के चपरी पंचायत के पंचायत सचिवल परिसर में सोमवार को सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ नंदजी राम, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विभाग के स्टाल लगाये गये।इस कार्यक्रम में कुल 831आवेदन प्राप्त हुए। अबुआ आवास में391, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 50,जाति प्रमाण पत्र2,मईयां सम्मान योजना 24, पशुधन विकास योजना 92,सर्वजन पेंशन 68, पीएम किसान 8, श्रम विभाग25, सावित्रीबाई फुले 10, मनरेगा जॉब कार्ड 3 सहित कई विभाग के आवेदन प्राप्त हुए।इस मौके पर सीआई इंतखाब आलम,कल्याण पदाधिकारी राजगीर राम, पंचायत सेवक नवनीत कुमार सिंह,जे ई परविंदर कुमार,बीटीएम राकेश कुमार,पंकज कुमार,चंदन कुमार,कौशल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विष्णु उरांव,सहित कई लोग उपस्थित थे।
आर्थिक रूप से गांव मजबूत होगा तो झारखंड अपने आप मजबूत हो जाएगा : हेमंत सोरेन
Location: Meral आर्थिक रूप से गांव मजबूत होगा तो झारखंड अपने आप मजबूत हो जाएगा उक्त बातें आपकी योजना आपका सरकार आपके द्वार कार्यकर्म के चौथे चरण में शामिल हुए…














