चंपई सोरेन ने कहा, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री में मेरा विश्वास है, काफी मंथन के बाद भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया

Location: रांची

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। भाजपा में शामिल होने के फैसले की जानकारी दी। कहा कि काफी सोच समझकर और मंथन करने के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। मोदी और शाह में मेरा विश्वास है। पहले तो मैंने सोचा था कि राजनीति से संन्यास ले लूं। लेकिन जनता का जो विश्वास मेरे ऊपर है उसको देखते हुए मैंने राजनीति में सक्रिय रहने का निर्णय लिया। चंपई सोरेन ने कहा कि हमारे पार्टी में हमसे सीनियर शिबू सोरेन हैं वह बीमार रहते हैं। बोलने की स्थिति में नहीं है। इसलिए उनसे बातचीत नहीं हो सकती है। फिर मैं अपनी बात किसे कहता।
मैं नया राजनीतिक संगठन बनाना चाहता था लेकिन समय काम है इसलिए सोच समझकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। झारखंड की राजनीति की स्थिति कुछ अलग है। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में कौन क्या कहता है इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है। मेरा राजनीतिक जीवन आईने की तरह है सब लोग मेरे बारे में जानते हैं। बाबूलाल की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं तो अभी पार्टी में शामिल भी नहीं हुआ हूं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे बाबूलाल सोरेन के साथ 30 तारीख को भाजपा में शामिल होंगे और कल झारखंड लौटेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!