सेल द्वारा क्रेशर प्लांट कटिंग के खिलाफ विस्थापित संघर्ष समिति का आंदोलन, धरने का निर्णय

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): पंडरिया पंचायत स्थित सरैया के घूरघूटी मैदान में मंगलवार को विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक सुशील चौबे ने की। बैठक में समिति के सदस्यों ने क्रेशर प्लांट की हो रही कटिंग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

बैठक के बाद विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साह और सुशील चौबे ने सेल एडीएम कार्यालय में जाकर सेल डीजीएम एसयू मेदा से मुलाकात की और क्रेशर प्लांट की कटिंग पर रोक लगाने की अपील की। डीजीएम ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

इस वार्ता के बाद विस्थापित संघर्ष समिति ने 18 दिसंबर से सेल एडीएम गेट के पास धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि सेल द्वारा किए गए वादों को पूरा किए बिना नए कार्यों को शुरू नहीं करने दिया जाएगा।

बैठक में सेल अधिकारी बुलू दिग्गल, भगवान पानी ग्राही, सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक, रामविजय साह, नागेन्द्र बैठा, ददुली साह, घनश्याम शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार साह, शोभनाथ साह, दिलीप चौबे, लखन बियार, संतोष दुबे, सुभाष गुप्ता, बिहार साह, गया राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

error: Content is protected !!