ब्रेकिंग न्यूज़ : नकाबपोश अपराधियों ने बैंक लूटने का किया असफल प्रयास, शाखा प्रबंधक पर फायरिंग

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा विलासपुर में बुधवार को तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट का असफल प्रयास किया। घटना करीब 3:48 बजे की है, जब अपराधियों ने शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह मीणा पर फायरिंग की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। गोली शाखा प्रबंधक के चेंबर में लगे कूलर को छेदते हुए दीवार में जा धंसी। कूलर में तेज आवाज होने के कारण अपराधी घबरा गए और फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

स्थानीय ग्रामीण चंदन कुमार ने बताया कि पैसा डिपॉजिट करने आए थे, करीब 2:48 बजे तीन लोग मास्क लगाकर बैंक में घुसे। एक व्यक्ति बैंक के गेट के पास खड़ा हो गया, जबकि दो अंदर आकर सभी ग्राहकों को एक जगह बैठ जाने की चेतावनी दिए। अपराधियों ने चतुर्थ वर्गीय कर्मी मंटू का मोबाइल छीनकर फर्श पर पटक दिया। उसके बाद बैंक मैनेजर के चेंबर में घुसकर मोबाइल छीनकर पटकने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर मैनेजर को लुटेरों ने रिवाल्वर के बट से मारते हुए फायरिंग कर दी। घटना के समय बैंक में 20-25 ग्राहक उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी अपराधी दो बाइक से आए थे। एक बाइक से उत्तर प्रदेश की ओर जबकि दूसरे बाइक से अपराधी श्री बंशीधर नगर की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी लिए तथा लुटेरों की पहचान व धर पकड़ के लिए बैंक सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की बारीकी से जांच कर रही है।
:-

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!