ब्रेकिंग न्यूज़:स्कुल बस दुर्घटना: संगबरिया गांव में हादसा, एक छात्र की मौत, कई घायल

Location: Meral

मेराल : थाना क्षेत्र के संग़वरिया गांव में शनिवार को बच्चों से भरा स्कूल बस पलट गई। दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए।दुर्घटना में वर्ग आठ का छात्र राजू कुमार पाल 13 वर्ष पिता रामप्रवेश पाल ग्राम पतहरिया का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि घायल विद्यार्थियों का इलाज मेराल सीएचसी में किया गया। चार विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया। डॉ अनूप कुमार मड़की, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया है सभी खतरे से बाहर हैं, उन्हें सीटी स्कैन तथा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए रेफर किया गया है। घाट की जानकारी मिलते ही आसपास गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा बीडीओ सतीश भगत, थाना प्रभारी विष्णुकांत दलबल के साथ पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया तथा आक्रोशित लोगों को शांत करने तथा यातायात बहाल कराने में जुट गए है।

मेराल के पाराडाइज स्कूल के थे बच्चे

मेराल प्रखंड मुख्यालय के लखेया मोड के समीप पाराडाइज पब्लिक स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों से भरा स्कूल का बस संगरिया होते हुए बंका पतहरिया गांव के बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी बीच संगवरिया में एक तीखे मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने में बस पलट गई। उसी जगह कुछ दूरी पर मेराल वीडियो अपने टीम के साथ योजना का निरीक्षण कर रहे थे उन्होंने भी घटना स्थल पर पहुंच बस बच्चों को निकलने में जुट गए तथा प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी डॉ अनिल साह घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बच्चों को बस से बाहर निकलवाने में मदद की तथा अपने अस्पताल में एक घायल बच्चा के कान के पास हो रहे ब्लीडिंग को सर्जरी करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद, , दशरथ प्रसाद, व्यवसाय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार, विजय प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा हर संभव सहयोग करने की बात कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!