बकरी ने खोजा मालिक का कंकाल: दो माह से गायब वृद्ध का जंगल में मिला नर कंकाल

Location: Garhwa

खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी के टेढ़ा घाट जंगल में 80 वर्षीय वृद्ध राम लखन सिंह खरवार का नर कंकाल बरामद किया गया। करीवाडीह निवासी राम लखन सिंह दो माह से लापता थे। परिजनों ने बताया कि वह विक्षिप्त थे और अचानक घर से गायब हो गए थे। काफी तलाशने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला था। इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के बेटे ने जंगल में बकरियां चराने के दौरान अपने पिता का कंकाल पाया। बकरी चरते-चरते मृतक के कंकाल के पास पहुंच गई। जब बकरी को खोजते हुए उनका बेटा वहां पहुंचा, तो उसे नर कंकाल दिखाई दिया। कंकाल के पास कपड़े, जूते और खैनी का डब्बा पड़ा हुआ था, जिनसे मृतक की पहचान हुई।

परिजनों ने कंकाल मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है, और जंगल में इस तरह से कंकाल मिलने से लोग चिंतित हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!