बकरी से टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, गढ़वा रेफर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): केतार मुख्य पथ पर आशना बांध के समीप एक हादसे में केतार खेरवा गांव निवासी हरि सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक सड़क पर अचानक आ गई एक बकरी से टकरा गई, जिससे वे गिरकर गंभीर चोटिल हो गए।

घायल अवस्था में स्वजनों ने उन्हें भवनाथपुर के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक एस. कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया।

बताया गया कि हरि सोनी भवनाथपुर के कर्पूरी चौक के पास किराए के मकान में रहते हैं और फेरी का काम करते हैं। मंगलवार को वे अपनी बाइक से अपने गांव खेरवा जा रहे थे, तभी आशना बांध के पास यह हादसा हो गया।

इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता की लहर है और सड़क पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!