भाजयुमो ने उत्पाद सिपाही परीक्षा दौड़ में युवाओं की हुई मौत को ले हेमंत सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर किया पुतला दहन

भाजयुमो गढ़वा द्वारा उत्पाद सिपाही परीक्षा दौड़ मामले में युवाओं की हुई मौत को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया ‌। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि हेमंत सरकार तानाशाह बन गई है युवाओं का भविष्य बनाने के बजाय उनका जान ले रही है। जिस तरह से पलामु में उत्पाद सिपाही परीक्षा में भीषण गर्मी होने के बाद भी युवाओं को रोजगार के नाम पर दौड़ाया गया। उसमें अनेकों युवा मौत के मुंह में समा गए। हेमंत सरकार मरने वाले युवाओं के परिजनों को उचित मुआवजा देते हुए माफी मांगे। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए अब जान से खेलने लगे हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो मंत्री मिथलेश ठाकुर गढ़वा पलामू के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है खुद बाहर से आ कर गढ़वा में विधायक बने हैं और झामुमो सरकार में कुछ बहाली हुआ वह भी बाहरी लोगों का हुआ। मंत्री मिथलेश ठाकुर ने स्थानीय युवाओं के भविष्य को बेचने का काम किया है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव बहाली के नाम पर युवाओं का बलिदान ले रही है अपने सत्ता को बचाने के लिए युवाओं को मौत के मुंह में ढकेल दिया है आनेवाले समय में झारखंड के युवा निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के बाद युवाओं को मौत के मुंह में ढकेल रही है आने वाले दिनों में जनता ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है।इस कार्यक्रम में उपस्थित थे
भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा बाजू में जिला महामंत्री विकास तिवारी रुपू महतो जितेंद्र चंद्रवंशी राजीव राज तिवारी रितेश दुबे परीक्षित तिवारी मनोज जायसवाल संजय तिवारी अविनाश पासवान ओम कुमार पासवान अनिल चंद्र नसरुद्दीन अंसारी लक्ष्मीकांत पांडे बृजेश घर दुबे पंकज चंद्र आयुष दुबे अनित तिवारी ज्ञान चौबे खुर्शीद आलम सब्बा नवाजिश चंचल कुमार दिपक कुमार मदन शर्मा शैलेश तिवारी जयंत पाण्डेय अनूप त्रिपाठी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!