भाजपा विधायक केदार हाजरा व आजसू नेता उमाकांत रजक झामुमो में शामिल

Location: रांची

रांची: गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केदार हाजरा और चंदन क्यारी के पूर्व विधायक आजसू उपाध्यक्ष उमाकांत रजक अपनी -अपनी पार्टी छोड़कर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण ग्रहण की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को अपने आवास पर पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा से टिकट कटने की सूचना के बाद केदार हाजरा ने जेएमएम में शामिल होने का फैसला लिया। उधर चंदनक्यारी सीट भाजपा के पास रहने से नाराज होकर उमाकांत रजक ने आजसू से इस्तीफा देकर झामुमो ज्वाइन कर लिया। भाजपा जमुआ से मंजू रानी को टिकट देने वाली है। पिछले हफ्ते ही वह कांग्रेस छोड़कर अपने पिता पूर्व विधायक सुकर रविदास के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। इधर चंदनक्यारी से प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी पिछले दो चुनाव से चंदनक्यारी से चुनाव जीत रहे हैं। इसलिए भाजपा ने यह सीट अपने पास रखी है। आजसू सीट के लिए जोर लगा रहा थी। लेकिन बात नहीं बनी। इससे नाराज होकर उमाकांत रजक जेएमएम में चले गए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!