विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे मधु कोड़ा, दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

Location: रांची

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना टूट गया। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। ज्ञात हो कि मधु कोड़ा ने कोयला घोटाले के आरोप में दोषी करार दिए जाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने फैसले पर रोक लगाने की मांग करते हुए चुनाव लड़ने की इजाजत देने का अनुरोध किया था।
  हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मधु कोड़ा की याचिका का विरोध करते हुए दलील दी थी। सीबीआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस चीमा और तरन्नुम चीमा ने याचिका का विरोध किया था और मधु कोड़ा को दोषी ठहराए जाने के फैसले को सही बताया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जस्टिस नीना बंसल ने 3 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज उन्होंने फैसला सुनाते हुए मधु कोड़ा की याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद मधु कोड़ा अब विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। भाजपा मधु कोड़ा की पत्नी पूर्व सांसद गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर सीट से चुनाव लड़ा रही है। मधु कोड़ा भी इस बार चुनाव लड़ना चाहते थे। मधु कोड़ा भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा
    error: Content is protected !!