भाजपा नेताओं ने छोड़ी पार्टी, झामुमो में हुए शामिल: गढ़वा में मंत्री ठाकुर के नेतृत्व को मिला समर्थन

गढ़व:भाजपा के पूर्व रंका प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सोनी और भाजपा नेता रूपेश ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। सोमवार को गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें इन नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर शिवशंकर सोनी और रूपेश ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इन नेताओं के पार्टी में आने से झामुमो और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा, “गढ़वा में भाजपा का सफाया होना तय है, और भाजपा के कार्यकर्ता भी अब झामुमो की ओर आ रहे हैं।”

मंत्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार की जनहितकारी योजनाओं और गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और यह सुनिश्चित करें कि हर व्यक्ति को उनका लाभ मिले।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता और आशीष गुप्ता सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!