बंशीधर नगर के विकास पर जोर, नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ड पार्षदों ने की मुलाकात

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: नगर पंचायत के नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्र से सोमवार को निवर्तमान वार्ड पार्षदों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पार्षदों ने श्री बंशीधर मंदिर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और माता राधिका की तस्वीर भेंट कर मिश्र का स्वागत किया।

वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं जैसे अतिक्रमण, सड़क जाम, और नाली की समस्याओं से अवगत कराया और इनके शीघ्र समाधान की मांग की। पदाधिकारी राजकमल मिश्र ने आश्वासन दिया कि सभी के सहयोग से नगर पंचायत का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कर्मियों की अहम भूमिका होती है, और सभी वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर श्री बंशीधर नगर को जिला और राज्य स्तर पर एक उत्कृष्ट नगर के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद नीरज कुमार, राजकुमार प्रसाद, रंजन कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, नसरुल्लाह अंसारी, और राजेश कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!