भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को हर महीने मिलेगा ₹2100, साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त

Location: रांची

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना पहला चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणा पत्र को पांच वचन का नाम दिया है। चुनाव से पहले पार्टी का यह पहला चुनाव घोषणा पत्र है। इसके बाद भी अलग-अलग टुकड़ों में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी महिलाओं और लड़कियों के लिए गोगो दीदी योजना शुरू करेगी। इसके तहत हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे। योजना के लाभ के लिए चुनाव से पहले महिलाओं और लड़कियों से फार्म भरवा लिया जाएगा। भाजपा के सत्ता में आते हैं महिलाओं के खाते में राशि जाएगी। दूसरे वचन के रूप में पार्टी गैस सिलेंडर पर ₹500 की छूट देगी और साल में दो सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। तीसरी वचन के रूप में 5 वर्षों में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और 25 वर्ष की उम्र होते ही डेढ़ लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। चौथा वचन में पार्टी ने स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवाओं को युवा सारथी भत्ता देने का वादा किया है। पांचवें वचन के रूप में पार्टी बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराने का वादा किया है। 21 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    गढ़वा में मैट्रिक और इंटर के टॉपर छात्रों का सम्मान, डीसी ने की 1 लाख इनाम की घोषणा

    गढ़वा में मैट्रिक और इंटर के टॉपर छात्रों का सम्मान, डीसी ने की 1 लाख इनाम की घोषणा

    प्रधान जिला जज के आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन, न्यायिक अधिकारियों और गायत्री परिवार ने लिया भाग

    प्रधान जिला जज के आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन, न्यायिक अधिकारियों और गायत्री परिवार ने लिया भाग

    विश्व रक्तदाता दिवस पर केसरवानी वैश्य सभा की प्रेरणादायक पहल

    विश्व रक्तदाता दिवस पर केसरवानी वैश्य सभा की प्रेरणादायक पहल

    डीसी से मिला पल्स टू शिक्षक संघ, मांगपत्र सौंप शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

    डीसी से मिला पल्स टू शिक्षक संघ, मांगपत्र सौंप शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

    बाहोकुदर निवासी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, सड़क किनारे अचेत मिले थे

    पंचायत सचिवालय में मनरेगा हस्ताक्षर को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों ने रंका थाना में दी शिकायत

    error: Content is protected !!