सत्ताधारी दल के विधायक उमाशंकर अकेला बैठे धरने पर, अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप

Location: रांची

रांची: हजारीबाग जिले के बरही विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर अकेला ने अपनी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। चंदवारा प्रखंड के बीडीओ, सीओ और कल्याण पदाधिकारी पर सरकारी योजनाओं में और विधायक कोटा में कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रखंड कार्यालय के गेट पर उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। रात भर वह धरने पर रहे। उन्होंने कहा है कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसा लिए और कमीशन का कोई काम नहीं होता। अधिकारी इतने निडर हो गए हैं कि विधायक कोटा का काम भी कमीशन के लिए रोक कर रखते हैं। हमारी अनुशंसा पर भी काम नहीं होता। यहां की बीडीओ मनमानी कर रही हैं। महिला होने का नाजायज फायदा उठा रही हैं। कनक नाम है हनक दिखती हैं। सीओ और कल्याण पदाधिकारी का भी यही हाल है। पूरा प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर वह लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहे हैं। विधायक के धरना पर बैठने की सूचना के बाद ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने उनसे बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। उनका कहना है कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए । उमाशंकर अकेला ने कहा, मेरे धरने पर बैठने के बावजूद डीसी या किसी पदाधिकारी ने कोई बात नहीं की। इससे समझा जा सकता है कि अधिकारियों का रवैया क्या है। विधायक की भी बात नहीं सुनी जा रही है। हमारी सरकार है फिर भी हमारी नहीं सुनी जाती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!