भाजपा महिला मोर्चा ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Location: Garhwa

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में महिला अत्याचार को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम चिनिया मोड़ (काली स्थान) से समाहरणालय तक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह ने कहा कि झामुमो सरकार महिलाओं को धोखा देने का काम किया है झामुमो सरकार में महिला अत्याचार तेजी से बढ़ा है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का मंईया योजना चुनावी लालीपाप है इसके नाम पर महिलाओं को सिर्फ भ्रमित किया जा रहा है जिस तरह झामुमो सरकार में महिलाओं के ऊपर खुलेआम अत्याचार किया जा रहा है ऐसा झारखंड के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं झामुमो ने चुनाव पुर्व महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाने का वादा किया था लेकिन सत्ता मिलने के बाद झारखंड के महिलाओं को सिर्फ धोखा मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि महिलाओं को धोखा देने वाली झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकना होगा तभी झारखंड के महिलाओं को न्याय मिलेगा।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुपा सिंह ने कहा कि झारखंड की महिला भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो चुकी है झामुमो सरकार में महिलाओं के ऊपर अनेकों बार अत्याचार हुआ लेकिन हेमंत सरकार मौनी बाबा बनकर सबकुछ देख रही है अपराधियों पर कार्रवाई तक नहीं होता। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। पुर्व की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए जो भी योजनाएं चलाई थी वह सब झामुमो सरकार ने बंद करने का काम किया। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान सुरज गुप्ता बृजेश उपाध्याय बिनय चौबे जिला महामंत्री संतोष दुबे जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी उमेश कश्यप रितेश चौबे मधुलता रीना बारी विकास तिवारी मीरा यादव पार्वती सिंह सरोज सिंह गौरी शंकर बिंद उदय कुशवाहा गायत्री देवी शोभा जायसवाल सुनीता देवी सुषमा देवी रीना पुजा देवी संगीता देवी कंचन जायसवाल अंजु देवी उषा देवी पुष्पा देवी निलम देवी सहित अन्य सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!