भाजपा को तगड़ा झटका: संजय भगत समेत 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा

Location: Garhwa

गढवा। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के करीबी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भगत अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को फुल माला, पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री चंदन कुमार, महेन्द्र प्रसाद, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरि किशुन मेहता, महेंद्र प्रसाद, राजेश भगत, अरविन्द भगत, फारुक अली, संजीव कुमार, सत्य मल्होत्रा, नागेन्द्र प्रसाद पटवा, डॉ विनोद विहारी भगत, आशुतोष कुमार (गोलु), शशिकान्त यादव, अविनाश कुमार (बाबु), यमुना प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम मेहता, अजय प्रजापति, शिवनाथ कुशवाहा, सुजित कुमार (डब्लु), उनमन कुमार, संजय साव, नुरुल हक, अजय ठाकुर, सुभाष कुमार, सागर कुमार, विशाल कुमार, बबलु ठाकुर, उपेन्द्र प्रसाद पटवा, अरुणा मेहता, अनुराग मलहोत्रा, सत्येन्द्र मालाकार, लड्डू कुमार, वंशीधर मेहता, ओम प्रकाश ठाकुर, दुर्गेश कुमार, रबिन्द्र राम, विकाश शर्मा, अयुब अंसारी, फारुख अली, संजय राम, रेयाजुद्दीन अंसारी, राहुल मलहोत्रा, राजु कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के दो सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि संजय भगत काफी कर्मठ एवं जुझारू नेता हैं। इन्हें झामुमो में आने से पार्टी और मजबूत होगी। विकास का साथ देने वाले ऐसे सभी तमाम सहयोगियों को दिल से स्वागत एवं धन्यवाद है। उनके कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता ने उन्हें एक बार सेवा का मौका दिया तो गढ़वा की तस्वीर बदल गई। आज गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य किए जा रहे जनहित के बेहतर कार्यों का असर जनता पर साफ दिख रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के कार्यों पर उनका तीन साल का कार्यकाल भारी पड़ेगा। यदि कोई इसे कम साबित कर दे तो वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह मन बना चुकी है। इस बार पुनः राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!